UP Police Bharti 2025: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक बार फिर युवाओं को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 30,000 पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में कांस्टेबल, रेडियो ऑपरेटर, सिविल पुलिस, PAC, और अन्य तकनीकी विभागों के पद शामिल होंगे।
सरकार का यह कदम युवाओं को रोजगार देने और प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
UP Police Bharti 2025: मुख्य बातें (Highlight Points):
- भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
- कुल 30,000 पदों पर होगी सीधी भर्ती
- 20% पद महिलाओं के लिए आरक्षित
- प्रशिक्षित पुलिस बल मिलेगा प्रदेश को
- CM योगी ने 1,494 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे
UP Police Bharti 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा की कि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 30,000 और पदों पर जल्द ही भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करेगा, जिसमें 20 प्रतिशत महिलाओं को शामिल किया जाएगा। इससे राज्य को प्रशिक्षित पुलिस बल मिलेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पुलिस दूरसंचार विभाग में चयनित 1,494 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिनमें से 1,374 रेडियो शाखा और 120 रेडियो मुख्यालय के लिए नियुक्त किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से अब तक प्रदेश में पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर नियुक्तियां हुई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पहले पुलिस लाइनों की स्थिति खराब थी लेकिन अब उनका कायाकल्प हुआ है। 1971-72 से लंबित पुलिस मॉडर्नाइजेशन परियोजनाओं को तेज़ी से क्रियान्वित किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में सात नए पुलिस प्रशिक्षण केंद्र और आधुनिक पुलिसिंग सुविधाओं पर कार्य किया जा रहा है। सरकार बनने के बाद 2,17,500 से अधिक भर्तियाँ की गईं, जिसमें से बड़ी संख्या पुलिस विभाग में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पुलिस को संवेदनशील, प्रोफेशनल और अपराधियों के प्रति सख्त होना होगा।
UP Police Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इच्छुक उम्मीदवार यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
कैसे करें आवेदन? (Step-by-Step Guide)
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “भर्ती सूचना” सेक्शन में जाएं और संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरें जैसे – नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
- आवेदन पत्र को सबमिट करें और प्रिंट आउट जरूर लें।
आवेदन में जरूरी दस्तावेज़
आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज़ों की स्कैन कॉपी अनिवार्य रूप से अपलोड करनी होगी:
- आधार कार्ड
- हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि आरक्षित श्रेणी से हैं)
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो (हाल की)
- हस्ताक्षर की स्कैन प्रति
- EWS/ESM प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मोबाइल नंबर और वैध ईमेल आईडी
UP Police Bharti 2025 Syllabus (कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए)
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:
विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | अंक |
---|---|---|
सामान्य ज्ञान (General Knowledge) | 38 | 76 |
सामान्य हिंदी (General Hindi) | 37 | 74 |
गणित (Numerical Ability) | 38 | 76 |
तार्किक क्षमता (Reasoning Ability) | 37 | 74 |
कुल | 150 प्रश्न | 300 अंक |

परीक्षा प्रारूप:
- परीक्षा समय: 2 घंटे
- प्रश्न प्रकार: वस्तुनिष्ठ (Objective Type)
- निगेटिव मार्किंग: 0.5 अंक प्रति गलत उत्तर
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Expected)
क्र. | विवरण | तिथि (संभावित) |
---|---|---|
1 | भर्ती विज्ञापन जारी | सितंबर 2025 (संभावित) |
2 | आवेदन शुरू | सितंबर 2025 |
3 | आवेदन की अंतिम तिथि | अक्टूबर 2025 |
4 | परीक्षा की तिथि | दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 |
महत्वपूर्ण लिंक
विवरण | लिंक |
---|---|
यूपी पुलिस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट | https://uppbpb.gov.in |
आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक (Active होने पर) | Apply Now (Coming Soon) |
विस्तृत सिलेबस PDF | Download Syllabus |
HOME | delednews.in |
UP Police Bharti 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 में 30 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। यदि आप यूपी पुलिस में शामिल होकर देश सेवा करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। भर्ती से जुड़ी हर अपडेट के लिए uppbpb.gov.in वेबसाइट को रेगुलर चेक करते रहें।