Deled News Style Header

DELED NEWS

DeledNews.in

UP DELED Admission 2026 : यूपी डीएलएड 2026 प्रवेश प्रक्रिया कार्यक्रम जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP DELED Admission 2026 : उत्तर प्रदेश में डीएलएड (D.El.Ed) प्रशिक्षण 2026 में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। शासन द्वारा डीएलएड प्रशिक्षण 2026 के ऑनलाइन आवेदन, काउंसलिंग एवं चयन/प्रवेश प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विशेष सचिव यतीन्द्र कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार अभ्यर्थी 15 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इस संबंध में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर विचार करते हुए शासन ने प्रवेश प्रक्रिया की समय-सारिणी को मंजूरी प्रदान कर दी है।


UP DELED Admission 2026 : डीएलएड 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
विज्ञापन जारी 10 जून 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ 15 जून 2026 (अपराह्न से)
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 08 जुलाई 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 09 जुलाई 2026
पूर्ण आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2026
स्टेट रैंक/मेरिट सूची जारी 16 जुलाई 2026
प्रथम चरण काउंसलिंग 20 जुलाई से 10 अगस्त 2026
प्रथम चरण प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण 12 अगस्त 2026 तक
द्वितीय चरण काउंसलिंग 20 अगस्त से 10 सितम्बर 2026
द्वितीय चरण प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण 12 सितम्बर 2026 तक
प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ 14 सितम्बर 2026

प्रथम चरण की काउंसलिंग कब होगी?

मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को राजकीय एवं निजी डीएलएड संस्थानों में सीट आवंटित की जाएगी। प्रथम चरण की काउंसलिंग 20 जुलाई 2026 से शुरू होकर 10 अगस्त 2026 तक चलेगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को संस्थान का विकल्प भरना होगा तथा आवंटित संस्थान में प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।


द्वितीय चरण काउंसलिंग का कार्यक्रम

प्रथम चरण के बाद रिक्त बची सीटों पर द्वितीय चरण की काउंसलिंग 20 अगस्त 2026 से 10 सितम्बर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस चरण में रिक्त सीटों के सापेक्ष मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।

यदि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं तो नियमानुसार रिक्त सीटों को अनारक्षित श्रेणी में परिवर्तित कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


14 सितम्बर से शुरू होगा प्रशिक्षण सत्र

दोनों चरणों की काउंसलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2026-28 का शुभारंभ 14 सितम्बर 2026 से किया जाएगा। सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि तक अपने संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।


अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • आवेदन करने से पहले सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र तैयार रखें।
  • आवेदन पत्र भरते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  • अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
  • आवेदन शुल्क समय पर जमा करें।
  • मेरिट सूची एवं काउंसलिंग अपडेट नियमित रूप से चेक करते रहें।

FAQ

Q1. यूपी डीएलएड 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जून 2026 से शुरू होगी।

Q2. डीएलएड 2026 की मेरिट सूची कब जारी होगी?

उत्तर: स्टेट रैंक/मेरिट सूची 16 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी।

Q3. प्रथम चरण की काउंसलिंग कब होगी?

उत्तर: प्रथम चरण की काउंसलिंग 20 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी।

Q4. डीएलएड 2026 प्रशिक्षण सत्र कब शुरू होगा?

उत्तर: प्रशिक्षण सत्र 14 सितम्बर 2026 से प्रारंभ होगा।

UP DELED Admission 2026
UP DELED Admission 2026

डीएलएड 2026 में प्रवेश की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी हो चुका है। सभी उम्मीदवार समय से ऑनलाइन आवेदन करें और काउंसलिंग से संबंधित सभी अपडेट पर नजर बनाए रखें। डीएलएड 2026 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट के लिए DeledNews.in पर नियमित विजिट करते रहें।

UP DELED Admission 2026
UP DELED Admission 2026

Leave a Comment